enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश अजय सिंह और शिवराज होंगें आमने सामने

अजय सिंह और शिवराज होंगें आमने सामने

भोपाल] {ईन्यूज एमपी) नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि उन्होंने भाजपा पर कोई आरोप नहीं लगाया है लेकिन भाजपा जरूर इस मामले का राजनीतिक लाभ उठा रही है जिससे लगता है कि वह भी साजिश में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान से कहा कि उन्होंने अपने बयान में कहीं भी भाजपा का नाम नहीं लिया।
नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि ज्यादा नैतिकता की बात करने वाले पहले अपने गिरेबान को झांके उसके बाद दूसरों के मामलें में बोले। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा का यह चरित्र रहा है कि उसने हमेशा दूसरे के घरों की खिड़कियों से झांकने की कोशिश की है। श्री सिंह ने कहा कि मामले को लेकर जिस तरह भाजपा और उसके नेता राजनीतिक रोटियां सेंक रहे है लगता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।
श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान पहले मेरा पूरा बयान पढ़ ले उसके बाद कोई प्रतिक्रिया दें। माइक सामने रखकर ज्यादा भावुक न हों क्योंकि फिर उन पर भी कई सवाल उठेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार