enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 50 लाख की कार से कचरा संग्रह कर दिया स्वच्छता का संदेश.........

50 लाख की कार से कचरा संग्रह कर दिया स्वच्छता का संदेश.........

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रेरित स्वच्छता अभियान को शहरवासियों तक पहुंचाने के लिए शहर के युवा नए प्रयोग कर रहे हैं। शनिवार को शहर में कुछ ऐसा ही प्रयोग देखने को मिला। शहर के कोलार निवासी डॉ. अभिनीत ने अपनी 50 लाख की डीसी अवंती कार से शहर के मुख्य इलाकों में घूमकर कचरा संग्रह किया। हालांकि, शहर में प्री मानसून एक्टिविटी के कारण जागरूकता कार्यक्रम थोड़ा बाधित हुआ, लेकिन इस मौके पर कई वॉलिंटियर्स भी योगदान के लिए मौजूद थे।

ट्रॉली से खींचा कचरा

डॉ. अभिनीत ने बताया कि युवा अब स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए आगे आ रहे हैं। मैंने भी जागरूकता अभियान से जुड़ने के लिए एक प्रयास किया। 50 लाख की अवंती कार से हमने एक ट्रॉली खींची। जिसमें कचरा एकत्रित किया गया था। कार से कचरा ट्रॉली खींचने में ज्यादा समय नहीं लगा।

कचरा उठाने के लिए हमने सारे इंतजाम पूरे कर लिए थे। शहर के कई हिस्सों को हमने कवर किया। देश में स्वच्छता अभियान से जुड़ने के लिए घर से ही इसकी शुरुआत की। लोगों को स्वच्छता का महत्व बताने के लिए हमने अपनी कार को माध्यम बनाने के बारे में सोचा था। हमारा प्रदेश स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मैं देश में चल रहे स्वच्छता अभियान से लोगों का जुड़ने की अपील करूंगा।

कार थी अभियान का आकर्षण

कार से कचरा उठाने और स्वच्छता का संदेश देने की शुरुआत दोपहर 2.30 बजे के बाद हुई। एमपी नगर से कार न्यू मार्केट, मालवीय नगर और दस नंबर से होकर बिट्टन मार्केट, शाहपुरा, कोलार पहुंची। इस अभियान का मुख्य आकर्षण कार थी। जिसके जरिए लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लिया। अभियान के बाद संग्रहित कचरे को डंप किया गया।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार