enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश वनकर्मियों के हड़ताल पर जाते ही जंगल में सक्रिय हुए शिकारी .....

वनकर्मियों के हड़ताल पर जाते ही जंगल में सक्रिय हुए शिकारी .....

होशंगाबाद(ईन्यूज एमपी)- वनकर्मियों की हड़ताल का असर अब दिखने लगा है। जिले के जंगलों में शिकारी सक्रिय हो गए हैं और वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। एक ऐसा ही मामला पिपरिया के समीप गेम रेंज में मटकुली की झरिया में सामने आया है। जहां शिकारियों ने दो मादा सांभर का शिकार कर लिया।

सुबह जंगल में पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन अधिकारियों को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सांभर के सिर बरामद किए हैं। शिकारियों ने सांभर का मांस व खाल लेकर फरार हो गए। वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों पर मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

क्षेत्र के शिकारियों के बारे में भी वन अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। मामले को लेकर सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक एल कृष्णमूर्ति का कहना है कि वनकर्मियों की हड़ताल के कारण शिकारियों का मूवमेंट जंगलों की ओर हो रहा है। दो मादा सांभर का शिकार गुस्र्वार रात को किया गया है। दोनों सांभर के सिर बरामद कर लिए गए हैं। क्षेत्र संचालक का कहना है कि जब तक हड़ताल समाप्त नहीं हो जाती तब तक स्थिति इसी तरह बनी रहेगी।

Share:

Leave a Comment