नई दिल्ली(ईन्यूज एमपी)- मौसम विभाग ने आखिरी पूर्वानुमान में भी लगातार तीसरे साल सामान्य मानसून रहने की बात कही। हालांकि, दक्षिण और उत्तर-पूर्व के राज्यों में सामान्य से कम बारिश का पूर्वानुमान है। मध्य-पश्चिम भारत में मानसून के 8 से 15 दिन में पहुंचने का अनुमान है। दीर्घावधि (लॉन्ग पीरियड एवरेज) में 97 फीसदी मानसूनी बारिश के आसार हैं। बता दें कि 97 से 104 फीसदी के बीच दीर्घावधि की मानसूनी बारिश को सामान्य माना जाता है। इससे पहले भी मौसम विभाग ने मानसून सामान्य रहने का अनुमान जाहिर किया था। किन इलाकों में कितने फीसदी बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने बताया कि देश में मानसूनी बारिश का औसत 97 फीसदी रहने का अनुमान है। जुलाई में दीर्घावधि की 101% और अगस्त में 94% बारिश का अनुमान है। क्षेत्र बारिश उत्तर-पश्चिम 100% मध्य भारत 99% दक्षिण 95% उत्तर-पूर्व 93% मानसून ने केरल कवर किया, कर्नाटक-तमिलनाडु की ओर बढ़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून इस साल 3 दिन पहले केरल पहुंचा। ये करीब-करीब पूरे केरल को कवर चुका है। मानसून अब कर्नाटक के तटीय क्षेत्रों और तमिलनाडु की ओर बढ़ रहा है। कर्नाटक के मेंगलोर और उडुपी में रिकॉर्ड, बारिश बाढ़ के हालात कर्नाटक के मेंगलोर और उडुपी में 34 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। मेंगलोर के पनामबुर में 33.4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों के मुताबिक, पनामबुर में बारिश ने 36 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। उदयनगर में बारिश के दौरान हादसे में एक महिला की मौत की भी खबर है। रेड अलर्ट जारी:मौसम विभाग के मुताबिक, यह बारिश मेकुन तूफान के असर से हो रही है। नेशनल डिजाजस्टर मैनेंजमेंट अथॉरिटी ने पूरे राज्य में रेड अलर्ट जारी किया है। मेंगलोर और उडुपी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। ज्यादातर बाजार बंद हैं।