enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश किसान आंदोलन के दौरान1 से 10 जून तक टीआई नहीं छोड़ेंगे थाना......नवनीत भसीन

किसान आंदोलन के दौरान1 से 10 जून तक टीआई नहीं छोड़ेंगे थाना......नवनीत भसीन

ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)- 1से 10 जून के बीच होने वाले किसान आंदोलन की आशंका से परेशान एसपी नवनीत भसीन ने शहर व देहात थानों को निर्देशित किया है कि वह 10 दिन तक थाना नहीं छोड़ेंगे। इस आदेश के बाद थाना प्रभारियों को रात भी थाने में गुजारनी पड़ेगी। एसपी के इस आदेश के बाद थाना प्रभारियों ने थानों व उसके आसपास के रूम में अपनी व्यवस्था जमाना शुरू कर दी है।

प्रदेशभर से 1 से 10 जून के बीच किसान आंदोलन होने के इनपुट मिलने के बाद जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर व देहात में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं। एसपी नवनीत भसीन ने थानाप्रभारियों को 10 दिन तक थाना नहीं छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

छुट्टी पर रोक लगी -

एसपी नवनीत भसीन ने जिले में आपात परिस्थतियों में जिले में छुट्टी पर रोक लगा दी है। जिन जवानों की छुट्टियां पहले से स्वीकृत हैं। उन्हें भी रवानगी नहीं देने के निर्देश दिए। छुट्टी के लिए अब टीआई से अनुशंसा कराने के बाद एसपी के सामने पेश होना पड़ेगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार