enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नर्मदा पुल हुआ क्षतिग्रस्त, भारी वाहनो पर लगी रोक..........

नर्मदा पुल हुआ क्षतिग्रस्त, भारी वाहनो पर लगी रोक..........

देवास(ईन्यूज एमपी)- नेमावर में नर्मदा नदी के पुल पर एक जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पुल के ऊपर का डामर उखड़ गया और अंदर बड़ा गड्ढा नजर आने लगा। इसकी सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और इंदौर-बैतूल मार्ग पर स्थित इस पु‍ल से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। पुल को वापस सुधारने की तैयारी की जा रही है।

गौरतलब है कि यहां से बड़ी संख्या में ट्रक और अन्य वाहन रोज गुजरते हैं, ऐसे में इन पर रोक लगाए जाने से ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उधर समय रहते ही पुल पर मिले गड्ढे का पता लगने से बड़ा हादसा भी होने से टल गया। यह भी कहा जा रहा है कि रेत ओवरलोड ट्रकों की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हुआ है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार