enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को झटका, विधायक ने दिया इस्तीफा

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- 6 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर आ रहे हैं, लेकिन इससे पहले पार्टी में इस्तीफे का दौर शुरू हो गया.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कोर टीम की सदस्य पूर्व सासंद मीनाक्षी नटराजन की नराजगी के चलते उनके समर्थक मंदसौर से सुवासरा कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह डंग का AICC की सदस्यता से इस्तीफा

प्रदेश में चुनावी बिगुल फूंकने के लिए 6 जून को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मंदसौर आ रहे हैं. पार्टी ने हाल ही में बनाई गई प्रदेश कांग्रेस की समन्वय समिति में कांग्रेस से निष्कासित रहे पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गौतम को सदस्य बनाया गया है, जिसके चलते पूर्व सांसद और राहुल गांधी की करीबी मीनाक्षी नटराजन के समर्थकों ने नीमच, मंदसौर और रतलाम में इस्तीफे दे दिए हैं.

इस मामले में सबसे पहले जिला कांग्रेस मंदसौर के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले नटराजन के खास महेंद्र गुर्जर ने कहा कि राजेंद्र सिंह गौतम 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़े थे, जिस पर उन्हें 6 साल के लिए निष्काषित किया गया था, अभी उनकी निष्कासन अवधि पूरी नहीं हुई और उन्हें समन्वय समिति का मेंबर बना दिया.

इसके अलावा नीमच में नटराजन समर्थक जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रभुचंदेल, तरुण बाहेती सचिव, मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस, दिनेश बैरागी ब्लाक कांग्रेस महामंत्री जावद, संजय तिवारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिंगोली, सत्यनारायण पाटीदार पूर्व जनपद अध्यक्ष जावद, रमेश राजोरा जिला संयोजक राजीव गांधी पंचायती राज संगठन नीमच ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही रतलाम में नटराजन समर्थक पीपीपी सचिव युसूफ कडपा ने भी पद से इस्तीफा सौंप दिया है.

Share:

Leave a Comment

समान समाचार