enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश न्याय की आस में 23000 रोजगार सहायक.........

न्याय की आस में 23000 रोजगार सहायक.........

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-नियमितीकरण की मांग को लेकर 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे ग्राम रोजगार सहायको को आशा की कोई किरण नजर नही आ रही है । प्रदेश संघटन के आव्हान पर प्रदेश के 23 हजार ग्राम रोजगार सहायक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। सरकार द्वारा बार-बार आश्वासन के बावजूद अपनी मांगे पूरी न होने से खिन्न रोजगार सहायको ने अबकी बार नियमितीकरण नहीं होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है रोजगार सहायकों की हड़ताल की वजह से ग्राम पंचायतों के सभी ऑनलाइन कार्य बंद पड़े हैं।

बतादे की जनपदों के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायको को पंचायत के समस्त निर्माण कार्यो व ऑनलाइन के कार्य का कार्यभार सौपा गया है लेकिन उनके हितो के बारे में न तो सरकार कोई ठोस कदम उठा रही है ण प्रशासन उलटे संविदा समाप्त करने की धमकी दी जाती | सरकार द्वारा नियमितिकारण का लालच तो दिया जाता है, लेकिन उसे पूरा नही किया जा रहा है, जिससे की रोजगार सहायको को अपना भविष्य अंधकार माय दिख रहा है, |

रोजगार सहायको की चल रही हड़ताल के बीच सरकार के द्वारा उन्हें काम पर वापस लेन के लिए कई तरह के प्रलोभन दिए जा रहे है, न मानने पर धमकाया भी जा रहा है |सेवा समाप्त करने का दर भी दिखाया जा रहा है लेकिन अपनी मानगो को लेकर रोजगार सहायक तटस्थ है, देखना है अब सरकार इनके भविष्य के बारे में क्या निर्णय लेती है हलाकि चुनावी वर्ष में वर्तमान सरकार के भविष्य का भी फैसला रोजगार सहायको की हड़ताल प्रभावित करेगी |

Share:

Leave a Comment

समान समाचार