enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राप्रसे के 37 अधिकारी हुए स्थानांतरित.......

राप्रसे के 37 अधिकारी हुए स्थानांतरित.......

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-राज्य शासन ने बुधवार की देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा के 37 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार चंद्रमौली शुक्ला को मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना भोपाल से स्थानांतरित कर आयुक्त नगर पालिका निगम जबलपुर पदस्थ किया गया है। इसी तरह वीरेंद्र सिंह रावत उपसचिव मध्य प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग कलेक्टर जिला दतिया, अभिषेक सिंह कलेक्टर जिला खंडवा को उप सचिव मध्यप्रदेश प्रदेश शासन, इलैया राजा टी कलेक्टर जिला भिंड को प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम, अमित तोमर कलेक्टर डिंडोरी को कलेक्टर बड़वानी, तेजस्वी एस नायक कलेक्टर बड़वानी को संचालक बजट, आशीष कुमार अपर कलेक्टर जिला दतिया को कलेक्टर भिंड, तरूण राठी कलेक्टर शिवपुरी को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, भास्कर लक्षकार कलेक्टर मुरैना को को सचिव मध्यप्रदेश शासन, विजय कुमार जे नगर निगम उज्जैन को कलेक्टर दमोह, मोहित बंदा अपर कलेक्टर भोपाल को कलेक्टर डिंडोरी, प्रवीण सिंह अध्यापक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजगढ़ को आयुक्त नगर पालिका निगम सतना (इस विभाग के आदेश दिनांक 13 अप्रैल 2018 द्वारा आयुक्त नगर पालिका निगम रीवा के पद पर की गई पदस्थापना को एतद्द्वारा संशोधित करते हुए), सुश्री प्रतिभा पाल आयुक्त नगर पालिका निगम सतना को आयुक्त नगर पालिका निगम उज्जैन,
दिलीप कुमार यादव सहायक कलेक्टर जिला खंडवा को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमरपाटन सतना, पार्थ जैसवाल अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली जिला उमरिया को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शुजालपुर, सुश्री रानी बंसल को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गाडरवारा नरसिंहपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागली जिला देवास,
राजा भैया प्रजापति अपर आयुक्त राजस्व चंबल संभाग मुरैना को सदस्य सचिव मध्य प्रदेश खाद्य आयोग, डॉक्टर सीमा शर्मा कलेक्टर जिला दमोह को अप्पर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग जबलपुर, राजेश कुमार जैन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग को अपर आयुक्त राजस्व भोपाल संभाग, अजय कुमार शर्मा कलेक्टर अनूपपुर को अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन, बाबू सिंह जामोद कलेक्टर जिला अशोकनगर को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, नागर गुजे मदन विभीषण कलेक्टर दतिया को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन, जितेंद्र सिंह राजे मुख्य कार्यपालन अधिकारी भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल को उप सचिव मध्यप्रदेश शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, डॉ मंजू शर्मा अप्पर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास को कलेक्टर जिला अशोकनगर, कृष्ण गोपाल तिवारी संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग को संचालक सामाजिक न्याय एवं निशक्त जन कल्याण तथा संचालक भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास अतिरिक्त प्रभार, भरत यादव उप सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग तथा पर्यावरण विभाग को जिला मुरैना, विशेष गढ़पाले परीक्षण से लौटने पर कलेक्टर जिला खंडवा, शिल्पा गुप्ता का अपर प्रबंध संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा पदेन उप सचिव मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग तथा अपर मिशन संचालक राज शिक्षा केंद्र भोपाल अतिरिक्त प्रभार से स्थानांतरित कर कलेक्टर जिला शिवपुरी पदस्थ किया गया है।

Share:

Leave a Comment