enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश असनानी बिल्डर के यहां आईटी का छापा, कई IAS अधिकारियो ने खरीद रखे है करोड़ों के बंगले...

असनानी बिल्डर के यहां आईटी का छापा, कई IAS अधिकारियो ने खरीद रखे है करोड़ों के बंगले...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भोपाल के बड़े बिल्डर्स के यहां इनकम टैक्स विभाग ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने असनानी बिल्डर्स के यहां छापा मारा है। आशिमा मॉल सहित छह स्थानों पर सर्चिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई संपत्ति निवेश होने की शिकायत मिलने के बाद की गई है। बताया जा रहा है कि आसाराम बापू सहित मध्य प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियो का निवेश असनानी बिल्डर्स के पास हो सकता है।इन रुपयों से ही असनानी बिल्डर्स ने बेशकीमती बंगले बनाए है, इन बंगलों की कीमत ३ से ५ करोड़ रुपये है।वही कहा जा रहा है कि .मध्य प्रदेश के 2 सीनियर आईएएस अधिकारियों ने भी असनानी बिल्डर्स से बंगले खरीदे है। फिलहाल सुबह से ही जांच जारी है।संभावना है कि बड़ी संपत्ति का खुलासा हो सकता है। फिलहाल टीम जांच कर रही है साथ ही जरूरी दस्तावेज खंगाले जा रहे है।

दरअसल, आयकर विभाग के छापे के कारण सुर्खियों में आए असनानी ब्रदर्स का लंबा चौड़ा कारोबार है। इन पर अक्सर यह आरोप लगते रहते हैं कि उनके पास आसाराम बापू की संपत्ति का निवेश है और उसके साथ ही प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों ने भी उनके निवेश कर रखा है असरानी ने कई ऐसे बंगले बनाए हैं जो न केवल बेशकीमती है बल्कि सर्व सुविधा संपन्न है टेबल्स बी नाम की कॉलोनी में बने इन बंगलों की कीमत 3:00 से 5:00 करोड़ रुपए है मध्य प्रदेश के कुछ आईएएस अधिकारियों ने भी यहां बंगले खरीदे हैं और एक IAS तो यहां रहने भी लगे हैं इनमें एक अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी हैं और दूसरे वर्तमान में एक संभाग में संभागायुक्त हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार