enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे जेई, लाइनमैन पर हमला

बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे जेई, लाइनमैन पर हमला

ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)-अवैध बिजली कनेक्शन काटने पहुंचे बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन पर लोगों ने हमला कर दिया। पत्थर पटका और मारपीट की। इतना ही नहीं गली में दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ दिया। घटना सोमवार दोपहर मरीमाता महलगांव की है। घटना की सूचना बिजली कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। साथ ही हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित फूलबाग मरीमाता महलगांव निवासी आकाश उर्फ अजय कटारे द्वारा लम्बे समय से बिजली का बिल नहीं भरा था। जिस कारण बिजली कंपनी का उस पर 2.5 लाख रुपए बकाया है। दो साल पहले बिजली कंपनी की टीम ने कार्रवाई करते हुए विधिवत उसका कनेक्शन काट दिया था। पर इसके बाद उसने बिजली के पोल पर कटिया डालकर अवैध रूप से कनेक्शन कर लिया।

दो साल से वह लगातार अवैध तरीके से बिजली का उपयोग कर रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही फूलबाग जोन के जूनियन इंजीनियर सीपी शर्मा, लाइनमैन लक्ष्मी नारायण, विनोद कार्रवाई करने के लिए सोमवार दोपहर पहुंचे थे। लाइनमैन लक्ष्मी नारायण बिजली के पोल पर सीढ़ी लगाकर चढ़ा ही था। तभी अजय कटारे अपने साथियों के साथ पहुंचा और बिजली अमले पर हमला कर दिया।

उसने सीढ़ी गिरा दी और लाइनमैन, जेई से मारपीट करने लगा। जिस पर अमला वहां से भागा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। पुलिस ने घायल बिजली कर्मचारियों का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार