enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भेपील : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भेपील : नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- .नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने महिला अधिकारियों का सरकार में और उनकी पार्टी के लोगों द्वारा किया जा रहा असम्मान और दुर्व्यवहार चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में कहा है कि महिलाओं के प्रति जो वे संवेदनशीलता दिखाते हैं और समाज से जो अपेक्षा उनके प्रति सम्मान की करते हैं, ऐसा उनका शासन-प्रशासन और पार्टी के लोग करें, यह सुनिश्चित करें।

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि महिला अधिकारियों के प्रति लगातार दुर्व्यवहार और उनका असम्मान हो रहा है, वह गंभीर चिंता का विषय है। श्री सिंह ने कहा कि एक ओर मुख्यमंत्री महिलाओं को पुरूषों के समान अवसर देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर अगर कोई महिला अधिकारी ईमानदारी, नियमों और वैध तरीके से काम करती है तो उसका तंत्र के लोग ही असम्मान करते हैं। दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के लोग भी उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखें पत्र में कहा कि आप महिलाओं और बेटियों से एक ओेर सामाजिक रिश्ता जोड़ते हैं और दूसरी ओर अपने ही शासन-प्रशासन में और पार्टी के लोगों से उनके सम्मान की रक्षा नहीं कर पाते। ऐसे में समाज से अपेक्षा करना बेमानी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रयास का प्रभाव तब समाज पर पड़ता है जब उसकी शुरूआत स्वयं से और खुद के घर से हो।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार