enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से चौथी बार सरकार बनेगीः राकेश सिंह

कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा से चौथी बार सरकार बनेगीः राकेश सिंह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह आज सीहोर, आष्टा, देवास होते हुए उज्जैन पहुंचे। इस दौरान प्रवास मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

राकेश सिंह ने विभिन्न जगहों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा और जनता के विश्वास से चैथी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का मान सम्मान ही मेरे लिए सर्वोच्च है। कार्यकर्ता मिशन 2018 और 2019 के लिए कमर कसकर तैयार हो जाए। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने जो विकासोन्मुखी निर्णय लिए है उससे जनता को राहत मिली है। सरकार के कार्य को जनता तक ले जाने में कार्यकर्ताओं की महती भूमिका होगी, जिससे हमारी विजय निश्चित होगी। प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के प्रदेश महामंत्री विष्णुदत्त शर्मा मौजूद थे।

सीहोर पहुँचने पर राकेश सिंह का रेलवे क्रासिंग भोपाल नाका इंग्लिशपुरा, कोतवाली चैराहा, सराय, चरखा लाईन, बड़ा बाजार, मनकामनेश्वर मंदिर एवं तहसील चौराहा पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, विधायक सुदेश राय सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। सीहोर से श्री सिंह अमलाहा, कोठरी होते हुए आष्टा बायपास पहंुचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। जामनोद में प्रदेश शासन के मंत्री श्री दीपक जोशी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। पिलवानी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री व सांसद श्री मनोहर उंटवाल एवं सोनकच्छ में विधायक राजेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में श्री राकेश सिंह का भव्य स्वागत किया गया। देवास पहुँचने पर जनप्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री सिंह का स्वागत अभिनंदन किया। देवास नगर में विभिन्न चैराहों कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं ने स्वागत मंच लगाए थे।

देवास में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। हम सेवा के लिए राजनीति करते है, जबकि कांग्रेस में जनता की सेवा का भाव नहीं रहा और यही कारण है कि सभी प्रांतों में कांग्रेस खत्म हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस पूरी तरह साफ हो जायेगी।

Share:

Leave a Comment