enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश संविदा कर्मियों को नियमित करने का सीएम ने दिया आश्वासन : शेखावत

संविदा कर्मियों को नियमित करने का सीएम ने दिया आश्वासन : शेखावत

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने के लिए संविदा कर्मचारी संगठनों का दल पहुंचा और सीएम हाउस में आधे घंटे तक चर्चा चली। प्रतिनिधि दल ने दावा किया है कि सीएम ने एक सप्ताह में सभी कर्मचारियों को नियमित करने का आश्वासन दिया है।

मुलाकात के बाद भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुल्तान सिंह शेखावत और प्रदेश महामंत्री केपी सिंह ने कहा मुख्यमंत्री से उनकी विस्तार से चर्चा हुई। एक सप्ताह में संविदा कर्मियों को नियमित करने समेत सभी मांगों का निराकरण का आश्वासन दिया। शेखावत ने कहा कि उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है। प्रदर्शन व नारेबाजी करने वाले कर्मचारी उनके संगठन के नहीं हैं। लेकिन मुलाकात के पहले और बाद में भी कर्मचारी संगठन दो भागों में बंटे नजर आए।

आपत्ति जताते हुए संविदा कर्मचारी समिति के प्रांतीय संयोजक अजय तिवारी ने कहा कि बीएमएस सरकार को गुमराह कर रहा है। जबकि लड़ाई लड़ने वाले असल कर्मचारी अलग हैं।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि महापंचायत होनी चाहिए, बंद कमरे में बातचीत ठीक नहीं है। मप्र संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के सौरभ सिंह ने कहा कि बीएमएस व संविदा संघर्ष मंच के साथ ही सरकार बात क्यों करती है। जमीनी लड़ाई लड़ने वाले कर्मचारियों की संख्या तो ज्यादा है। सरकार ने स्थिति साफ नहीं की तो आंदोलन करेंगे। कई अन्य संगठन और कर्मचारी भी इस बात से नाराज दिखाई दे रहे हैं।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार