भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा आज भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल जिसका नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री के पी सिंह जी द्वारा किया गया एवं इस प्रतिनिधिमंडल में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व अध्यक्ष माननीय सुल्तान सिंह शेखावत मंत्री स्तर, ज्ञान प्रकाश तिवारी , पूर्व अध्यक्ष, मधुकर सांवल प्रदेश अध्यक्ष, वर्तमान रमेश चंद्र शर्मा अध्यक्ष, कर्मचारी कल्याण समिति एवं संविदा कर्मियों की लगभग 50 सदस्य टीम रही... उनसे चर्चा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रीति से यह घोषित किया कि पूरे मध्यप्रदेश में संविदा कर्मी प्रथा समाप्त की जावेगी संविदा कर्मियों का नियमितीकरण उनका संविलियन एवं शासकीय कर्मचारियों के समान उनकी सभी समस्याओं का निराकरण के आदेश 1 सप्ताह में जारी किए जाएंगे भारतीय मजदूर संघ के यशस्वी महामंत्री के पी सिंह जी के संघर्षशील व्यक्तित्व को प्रणाम एवं सभी संविदा कर्मी भाइयों और बहनों को बधाई हार्दिक अभिनंदन दिया।