सागर(ईन्यूज एमपी)- गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेन्द्र सिंह शुक्रवार को बांदरी थाना क्षेत्र के गांव पहुंचे और नाबालिग मृतिका के परिजनों को सांत्वना दी। श्री सिंह ने परिजनों को दो लाख रूप्ए की सहायता देने की भी घोषणा की। गत दिवस उक्त गांव में सूने घर में घुसकर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के बाद आग लगा कर हत्या कर दी गई थी। आज मृतिका का अंतिम संस्कार हुआ। पुलिस ने आरोपी रवीन्द्र चढ़ार को बीती रात ही गिरफ्तार कर लिया था। गृह मंत्री श्री सिंह ने मृतिका के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फास्टट्रेक कोर्ट में शीघ्र ही मामले का फैसला हो जाएगा और आरोपी को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने परिजनों को दो लाख रूप्ए की सहायता दिए जाने की भी घोषणा की।