जबलपुर(ईन्यूज एमपी)- प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई मंत्रियों का गुरुवार को आगमन होगा। ये सभी निजी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शाम 5.45 बजे मैसूर से डुमना विमानतल आएंगे। सीएम जस्टिस राजेन्द्र मेनन के परिवार में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे और महापौर डॉ. स्वाति गोडबोले के निवास पर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने जाएंगे। शाम 6.45 बजे डुमना विमानतल से भोपाल के लिए रवाना होंगे। - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की शाम 6 बजे नई दिल्ली से शहर आएंगे। कुछ देर सर्किट हाउस में रुकने के बाद शाम 7.20 बजे से रात 8.30 बजे तक एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा रात 9 बजे डुमना विमानतल से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। - प्रदेश के जल संसाधन, जनसंपर्क एवं संसदीय कार्यमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र गुरूवार की शाम हावड़ा मुम्बई मेल से शहर आएंगे। डॉ. मिश्र यहां वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात 9 बजे कटनी के लिए रवाना होंगे।