enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 8 घंटे में 26 मकान बने मलबे का ढेर

8 घंटे में 26 मकान बने मलबे का ढेर

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड के बीच आने वाले कड़ावघाट के मकान मालिकों का हाई कोर्ट में लगाया स्टे खारिज होने के बाद बुधवार को निगम अमले ने 26 मकानों को तोड़ा। सुबह नौ बजे से 150 से अधिक निगम कर्मचारी व 100 से अधिक पुलिस जवानों ने मोर्चा संभाला। इसके बाद पोकलेन की मदद से मकान तोड़े गए। अधिकतर मकान मालिकों ने स्वेच्छा से ही अपना घर खाली कर दिया था।

वहीं स्टे खारिज होने के बाद बचे आठ से दस मकान मालिकों ने भी घर खाली कर दिए। इससे बगैर किसी बड़े विवाद के निगम ने अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। सड़क निर्माण में बाधक बन रहे निर्माण आठ घंटे में तोड़ दिए गए। अभी नया पीठा में पांच-छह मकानों का स्टे और लगा हुआ है। दोपहर को निगमायुक्त आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और तोड़े जा रहे मकानों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को तीन दिन में मलबा हटाने के निर्देश दिए। कार्रवाई के दौरान सीएसपी हरीश मोटवानी, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह मौजूद थे।

Share:

Leave a Comment