भोपाल (ईन्यूज एमपी)- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ नौ मई को रात्रि विशेष विमान से भोपाल आयेंगे। वे दूसरे दिन दस मई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर दो बजे महिला कांग्रेस, अपरान्ह साढ़े तीन बजे युवा कांग्रेस सायं पांच बजे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन और सायं छह बजे सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक लंेगे। बैठक के बाद श्री नाथ सायं साढ़े सात बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे।