enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 63 अवैध कॉलोनिया होगी वैध.....

63 अवैध कॉलोनिया होगी वैध.....

ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)-मेला ग्राउंड में 8 मई को होने जा रहे कार्यक्रम में अब एक ही दिन जिले के सभी विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण समारोह नहीं होगा, बल्कि विधानसभा वार विकास कार्यों के लिए आयोजन होगा। इस तरह के निर्देश मिलते ही जिला व निगम प्रशासन ने रणनीति बदल दी है। 8 मई के कार्यक्रम में निगम सीमा की 690 में से केवल 63 अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा की जाएगी। शेष कॉलोनियों पर बाद में निर्णय होगा। 3100 में से 1750 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का पात्र माना है जिसमें से कार्यक्रम में 1491 लोगों को आवास निर्माण के लिए उनके खाते में राशि भेजने की घोषणा की जाएगी। इसके अलावा विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण होगा। लेकिन इसमें कौन-कौन से कार्य शामिल किए जाएं, इसे लेकर जिला व निगम प्रशासन सकते में आ गया है। अब नए सिरे से ऐसे कार्यों की सूची तैयार की जाएगी।

प्रदेश स्तरीय होगा आयोजन

प्रदेश भर की अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा इसी कार्यक्रम से होगी। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस आयोजन का प्रसारण प्रदेश भर में एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जाएगा। कलेक्टर राहुल जैन ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में समस्त विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। देर शाम को कलेक्टर के साथ ही एसएसपी डॉ. आशीष, निगमायुक्त विनोद शर्मा सहित अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था, विकास कार्यों की प्रदर्शनी सहित अन्य व्यवस्थाओं की विन्दुबार जानकारी ली।

Share:

Leave a Comment