भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय पुलिस सेवा के 1989 बैच के अधिकारी और एडीजी (जेल) गाजीराम मीणा व उनके परिवार के पास कुल 32 संपत्तियां हैं, जिनमें से 28 उनकी पत्नी के नाम की हैं। खास बात यह है कि भोपाल की एक करोड़ 30 लाख की संपत्ति उनके परिवार को 2013 में राजस्थान में रहने वाले लोगों ने दान में दी हैं। शेष सभी संपत्ति उनके या उनकी पत्नी व परिवार के नाम की हैं। सबसे पहली संपत्ति उन्होंने 2000 में अपने नाम से खरीदी थी। मीणा ने जो संपत्तियां करीब 3 करोड़ 85 लाख रुपए में खरीदी थीं या उनके परिवार को दान में मिली थीं, आज उनकी कीमत 10 करोड़ 48 लाख रुपए से ज्यादा है। यह जानकारी मीणा के केंद्रीय गृह मंत्रालय को एक जनवरी 2018 की स्थिति में भेजी गई अचल संपत्ति के अनुसार है। इसमें 32 संपत्ति का ब्योरा दिया गया है। यह संपत्तियां इनके पास - ग्वालियर : 2008 से 2010 के बीच दस संपत्ति, कीमत: 73 लाख रुपए - धार : 2008 में 0.707 हेक्टयर कृषि भूमि, कीमत: 1.52 करोड़ रुपए - सीहोर : 2013 में 2.023 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी, कीमत:1.50 करोड़ रुपए, 0.405 हेक्टेयर जमीन खरीदी, कीमत: 30 लाख रुपए - भोपाल : 2013 में अमरावद कलां में 0.310 कृषि भूमि खरीदी, कीमत:15 लाख रुपए, डोबरा में 0.410 हेक्टेयर जमीन 2013 में खरीदी, कीमत: 30 लाख रुपए, झागरिया में चार कृषि भूमि 2013 में खरीदीं, कीमत:1.80 करोड़ रुपए - राजस्थान: 2009 से 2011 के बीच आठ संपत्ति, कीमत: 111.82 लाख रुपए ह नोएडा: 2010 और 2012 में दो फ्लैट खरीदे, कीमत: करीब 1 करोड़ 34 लाख रुपए