enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश क्या वाकई एमपी में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह

क्या वाकई एमपी में भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- बीजेपी अध्यक्ष शाह के बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वाकई 15 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी अंगद के पैर की तरह है क्योंकि इस बार महौल कुछ अलग है , ये बीजेपी का कॉन्फिडेंश है या ओवर कॉन्फिडेंश...क्योंकि भोपाल आए शाह ने अपने भाषण में कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अंगद के पैर की तरह स्थाई है। इसे कोई डिगा नहीं सकता, क्योंकि जन-जन के लिए सरकार ने पूरे सरोकारों के साथ जो काम किए है उसके बदले में जन-जन ने भी सरकार को स्थायित्व को आशीर्वाद दिया है। पिछले साढ़े 14 वर्षो में बीमार मध्यप्रदेश प्रगतिशील प्रदेश के रूप में गौरव के साथ खड़ा हुआ है।

शाह ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व ने जनता का अटूट विश्वास अर्जित किया है। इस प्रदेश में जनहित के कई ऐसे कार्य हुए है, जिनका उदाहरण कहीं और नहीं मिलता। प्रदेश की विकास दर शिखर पर है। ऐसे में कांग्रेस के लोग किस आधार पर सरकार बनाने का सपना देख रहें है, समझ से परे है। यह बात आज यहां भाजपा की प्रदेश स्तरीय विस्तारित बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अमित शाह ने कही।

शाह ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में पार्टी भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। प्रदेश के पार्टी के 1 करोड़ सदस्य इसकी बड़ी शक्ति है और यह सदस्य प्राणपण से जुटकर कांग्रेस के लिए उसका स्थान सुनिश्चित करेंगे। यह एक करोड़ कार्यकर्ता पांच दिनों तक बूथ स्तर तक जायेंगे तो पूरे प्रदेश भर में हम योजनाओं और विचारधाराओं को व्यवस्थित पहुंचा सकते है और ऐसा करने के बाद दुनिया की कोई ताकत हमें सफलता के शिखर पर पहंुचने से नहीं रोक सकती। हमने अपनी शक्ति का परिचय 2003 में दिया है। 2008 में दिया है और 2013 में भी दिया है। हमारी शक्ति उत्तरोत्तर बढ़ रही है और मुझे विश्वास है कि 2018 में हमारे देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं और समर्पण के दम पर पिछले रिकार्ड भी तोडेंगे।

उन्होंने कहा कि आज खेती के मामले में मध्यप्रदेश ने कीर्तिमान बनाए है। गरीब कल्याण एजेंडा लागू कर मानव सेवा की मिसाल कायम की है। सिंचाई के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और विद्यार्थियों के लिए ऐसी योजना बनाई है कि किसी भी युवा को अच्छी शिक्षा से वंचित नहीं रहना पडेगा। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दु आतंकवाद शब्द की उत्पत्ति करके न सिर्फ हिन्दु समाज को बदनाम किया बल्कि तुष्टीकरण का रास्ता अपनाते हुए राष्ट्रवादी तत्वों को भगवा आतंकवाद के नाम पर जेल में ठूस दिया, लेकिन न्यायालय ने इन राष्ट्रवादियों को ससम्मान दोषमुक्त कर दिया है। यह कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा ही नहीं है बल्कि इसने कांग्रेस द्वारा की जा रही साजिश की पोल भी खोल दी है। कांग्रेस ने सदैव संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को भंग किया और उन्हें लांछित करने में कभी कमी नहीं की। इससे साबित होता है कि उसे न लोकतंत्र की चिंता है और न संविधान का सम्मान।

उन्होंने कहा कि 4 वर्षो के भीतर नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व ने आम आदमी के जीवन स्तर में गुणात्मक परिवर्तन करने का अभियान चलाया है। करोड़ो माताएं जो धुंए के बीच भोजन बनाते हुए अस्वस्थता की शिकार होती थी, उन्हें उज्जवला के तहत धंुआ मुक्त रसोई देकर क्रांतिकारी कदम उठाया है। देश के 19 हजार गांव जो आजादी के बाद से आज तक अंधकार में डूबे हुए थे। मोदी सरकार ने अभियान चलाकर गांव गांव बिजली पहंुचाकर इस अधंकार से उन्हें मुक्ति दिलायी है। देश की सीमाओं पर तैनात सेनाओं का सीना गर्व से चैड़ा है और आतंकवादी अपना जीवन बचाने के रास्ते तलाश रहे है। मोदी सरकार देश की सुरक्षा के मामले में बहुत स्पष्ट नीति रखती है। जिसमें देश विरोधी गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं हो सकता।

शाह ने कार्यकर्ताओं की ओर इंगित करते हुए कहा कि आपको 2018 के समर में अपना मस्तक उंचा करके उतरना है। समयदान करते हुए संकल्पबद्ध होकर मतगणना तक अपनी सारी शक्ति को संगठन के लिए समर्पित करना है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां विपक्षियों का प्रभाव है वहां भी हम लोकतंत्र की अलख जगाकर उन्हें कांग्रेस के चंगुल से मुक्त कराने का प्रण लें। यह कार्य कठिन नहीं है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की झोली उपलब्धियों से भरी है और मध्यप्रदेश में शिवराजसिंह सरकार के सामाजिक सरोकारों की लंबी सूची हमारे पास उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के संगठन को श्री राकेश सिंह जैसा कुशल नेतृत्व प्राप्त हुआ है। उन्हंर संगठन कार्य का गहन अध्ययन है और चुनावी उपलब्धियां प्राप्त करने का कौशल भी उनके पास है। सभी कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के निर्देशन में मनोयोग के साथ आगे बढ़ें।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार