enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मतदाता सूची में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और पुनरीक्षण हो : नेता प्रतिपक्ष

मतदाता सूची में गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच और पुनरीक्षण हो : नेता प्रतिपक्ष

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने आज मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलिना सिंह को मतदान सूची में की गई गड़बडियों की निष्पक्ष जाँच करवाने और इसके लिए दोषी संबंधित अधिकारियों पर कानून के अनुसार सख्त कार्यवाही करने का पत्र सौंपा। उन्होंने मतदाता सूची में हेरफेर करने वालो के विरुद्व भी भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने निर्वाचन सदन पहॅुचे। उन्होंने उन्हें सौंपे गए पत्र में प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची का निष्पक्ष पुनरीक्षण करने और की गई गड़बडियों को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की हाल में कलेक्टर शिवपुरी तरुण राठी को मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोलारस विधानसभा की मतदाता सूची में गड़बड़ी का दोषी माना है। गुना के बाद शिवपुरी कलेक्टर के सानिध्य में हुई मतदाता सूची की गड़बड़ियां बताती है की एंसा पूरा प्रदेश में हुआ है। इसलिए इसकी गहन और निष्पक्ष जाँच कारवाई जाए।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा की मतदाता सूची के साथ छेड़छाड़ करना शासकीय रिकार्ड में कूट रचना है जो भारतीय दंड विधान की धारा 477, 465, 466, 471, 420, और 120 बी के अनुसार दंडनीय अपराध है। उन्होंने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से पत्र में आग्रह किया की ऐसे अधिकारियों के विरुद्व उपरोक्त धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार