enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दूल्हे ने की ऐसी हरकत...दुल्हन ने वापिस लौटाई बारात

दूल्हे ने की ऐसी हरकत...दुल्हन ने वापिस लौटाई बारात

दमोह(ईन्यूज एमपी)- जिले के हटा तहसील के मानपुरा गांव में एक दुल्हन ने दूल्हे की हरकतों को देखकर अपनी बारात वापिस लौटा दी, लड़की के फैसले के चर्चा का विषय है और इसकी चारों और तारीफ की जा रही है।

बताया जा रहा है मानपुरा गांव के बलराम लोधी ने अपनी लड़की की शादी मड़ियादो थाना क्षेत्र के करन सिंह के साथ तय की थी, जब बारात लेकर लड़की पक्ष के घर पँहुचे,वरमाला के बाद जब दूल्हा दुल्हन सात फेरे को तैयार हुए तभी बतेसा बरसने को लेकर कोई विवाद हो गया जिसमें दूल्हे ने दुल्हन के पिता से अभद्रता की और कटार निकाल कर लहरा दी।

जिसके बाद दोनों परिवारों में विबाद बढ़ गया और लड़की ने फैसला लेते हुए शादी करने से इंकार कर दिया और बारात बैरंग वापिस लौटा दी।घटना के बाद दूल्हा पूरन सिंह हटा थाना पँहुचा जंहा उसने शादी न होने की शिकायत दर्ज कराई है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार