enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट में गिरफ्तार हुआ आबकारी अधिकारी.......

आबकारी एक्ट में गिरफ्तार हुआ आबकारी अधिकारी.......

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- लोकायुक्त के छापे में करोड़ों की संपत्ति के मालिक निकले मध्य प्रदेश के धार के जिला आबकारी अधिकारी पराक्रमसिंह चंद्रावत को महंगी शराब का शौक भारी पड़ गया। उसे विजय नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि कुछ देर बाद उसकी जमानत भी हो गई। उसके घर से साढ़े आठ लाख से ज्यादा की विदेशी मुद्रा भी मिली है। इधर, लोकायुक्त उसे पद से हटाने के लिए शासन को पत्र लिखेगा।

लोकायुक्त एसपी दिलीप सोनी ने बताया कि छापे के दौरान चंद्रावत के स्कीम-74 स्थित घर से शराब की महंगी बोतलें भी मिली, जिनकी संख्या करीब 45 है। बैंक का अवकाश होने से शनिवार को उसके लॉकर नहीं खोले जा सके। अब इन्हें मंगलवार को खोला जाएगा। डीएसपी एसएस यादव ने बताया कि चंद्रावत ने अपने पिता नरेंद्रसिंह चंद्रावत के नाम पर जावरा में एक बीएड कॉलेज भी खोल रखा है। शुक्रवार रात इसकी जानकारी मिली। शनिवार को एक टीम वहां भेजी गई। धार में चंद्रावत ने एक कमरा किराए पर ले रखा था, जिसे सील कर दिया गया। उसके घर से यूरो, डॉलर और फ्रांस की मुद्रा फ्रेंक मिली हैं। इनकी कीमत 8 लाख 86 हजार रुपए है। इसके अलावा 14 बीमा पॉलिसी भी मिली है।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार