enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने लिया दद्दा जी का आशीर्वाद

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने लिया दद्दा जी का आशीर्वाद

भोपाल (ईन्यूज एमपी)- जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के आज कटनी जिला प्रवास में धाम ग्राम कूड़ा घनश्याम बाग स्थित दद्दा जी आश्रम पहुँचकर गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री दद्दा जी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने दद्दाजी के मार्गदर्शन में आगामी श्रावण मास में दतिया में पार्थिव शिवलिंग निर्माण अनुष्ठान के लिए अनुमति प्राप्त की। दतिया में 14 से 20 अगस्त तक यज्ञ होगा। इसके एक दिन पूर्व 13 अगस्त को महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें दद्दा जी भी आशीर्वाद देने उपस्थित रहेंगे। जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग निर्माण यज्ञ में दतिया जिले के नागरिक बड़ी संख्या में भागीदारी करेंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार