enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 6 मई को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार......

6 मई को होगा सामूहिक उपनयन संस्कार......

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- महाराष्ट्र समाज राजेंद्र नगर और तरुण मंच के संयुक्त तत्वावधान में 6 मई को सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 21 बालकों का उपनयन संस्कार होगा। इस वर्ष इंदौर के अलावा अन्य शहरों के भी बालक समारोह में शामिल हो रहे हैं।

उपनयन संस्कार आयोजन समिति के संयोजक जयंत शिरालकर व सुनिल देशपांडे ने बताया कि समाज द्वारा इस आयोजन का यह 9वां वर्ष है। पं. विजय आयाचित के मार्गदर्शन में सुबह 11.10 बजे राजेंद्र नगर स्थित जवाहर सभागृह में समारोह आयोजित होगा। उपनयन संस्कार में इंदौर के अलावा धार और पुणे के बालक भी सम्मिलित होंगे।

सुनिल धर्माधिकारी ने बताया कि समस्त धार्मिक विधियां सुबह 7 बजे से प्रारंभ हो जाएंगी जो शाम 6 बजे तक चलेंगी। जितेंद्र काले व उनके सहयोग पंडित उपनयन संस्कार की सभी वैदिक रीतियों को संपन्ना करवाएंगे। शाम 5 बजे सभी बटुकों की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसमें संत श्री अण्णा महाराज, बाबा साहेब तराणेकर, श्री अमृतफले महाराज, श्रीराम कोकजे गुरुजी, प्रवीणनाथ पानसे गुरुजी व सुनिल शास्त्री महाराज बटुकों को आशीर्वाद देने आएंगे।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार