enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीएम शिवराज ने की मोती महल के संरक्षण और गोंड संस्कृति अध्ययन केन्द्र बनाने की घोषणा

सीएम शिवराज ने की मोती महल के संरक्षण और गोंड संस्कृति अध्ययन केन्द्र बनाने की घोषणा

मंडला(ईन्यूज एमपी)- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के रूप में देश को सक्षम नेतृत्व मिला है। उनका दिल हर पल भारत के लिये धड़कता है। उन्होंने भारत की शान गौरव और सम्मान बढ़ाया है। चौहान ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी गरीब बिना मकान के नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2018 तक हर घर में बिजली होगी। गरीबों के लिये 13 लाख 50 हजार मकान बनाये जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के हित में लागू किये गये निर्णयों और कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में बनाये गये कार्यक्रमों को मध्यप्रदेश में तत्काल रूप से लागू किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब जनजातीय क्षेत्रों के बच्चे भी आईआईटी में पढ़ने जा रहे हैं। गरीब बच्चों के पहली से लेकर पीएचडी तक की पढ़ाई का खर्चा सरकार उठा रही है। अगले पाँच सालों में जनजातीय विकास पर दो लाख करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे। उन्होंने रामनगर के ऐतिहासिक मोती महल के संरक्षण और जीर्णोद्धार करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्राचीन विष्णु मंदिर के जीर्णोद्धार का काम भी शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि गोंड जनजातीय संस्कृति अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जायेगा।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान का डिजिटल लोकार्पण‍किया। उन्होंने लोकल गव्हर्नमेंट डायरेक्ट्री कोड का भी विमोचन किया। श्री मोदी ने नन्हीं बाई को जीवन ज्योति बीमा योजना की दो लाख की सहायता राशि का चेक भेंट किया। प्रधानमंत्री ने ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार प्रदान किया।

Share:

Leave a Comment