enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रावतपुरा पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस...

रावतपुरा पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस...

भिंड (ईन्यूज एमपी)- रावतपुरा धाम पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडिस,यहां बता दें कि आस्था का मंच माने जाने वाले रावतपुरा धाम पर विशाल महाकुंभ का आयोजन 18 अप्रैल से शुरू हुआ है जो कि 26 अप्रैल तक चलेगा ।

रावतपुरा धाम पहुंचकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूजा अर्चना की जिसके तदोपरांत उन्होंने रावतपुरा सरकार महाराज श्री श्री 1008 रविशंकर महाराज जी से मुलाकात कर उनके दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया वही उनके साथ शोभा फर्नांडिस मौजूद रही यहां बता दें कि शोभा फर्नांडिस लगातार 25 वर्षो से बतौर विधायक रह चुकी है और वह मुख्यमंत्री देवेंद्र फर्नांडिस की चाची हैं,साथ ही बता दें कि रावतपुरा धाम पर चल रहे महाकुंभ में रोजाना कई राजनैतिक दल/प्रसासनिक अधिकारी आदि हस्तियां शिरकत कर रही हैं वहीं उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश के साथ साथ अन्य कई जगहों से हज़ारो श्रद्धालु भी रोजाना यहां महाकुंभ का आनंद उठाने पहुँच रहे हैं....

Share:

Leave a Comment

समान समाचार