पटना (ईन्यूज एमपी)- यशवंत सिन्हा ने बीजेपी का दामन छोड़ दिया है वह पिछले की दिनों से सरकार के खिलाफ बगावती सुर अपनाए हुए थे, पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने घोषणा की। अटल सरकार में वित्त और रक्षा मंत्रालय में कैबिनेट मंत्री रहे यशवंत सिन्हा ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। यशवंत सिन्हा बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और सरकार से नाराज चल रहे थे। उन्होंने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने कहा कि वह किसी भी दल में नहीं जाएंगे और न ही कोई पार्टी बनाएंगे।