enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बेटे के गम में, मां ने दी जान.......

बेटे के गम में, मां ने दी जान.......

ग्वालियर(ईन्यूज एमपी)-सरस्वती नगर स्थित मायके में महिला ने शुक्रवार की दोपहर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नीतू दीक्षित के पति पुणे में जॉब करते हैं। मायके पक्ष का कहना है कि 6 माह पहले 10 साल के बेटे की मौत से मृतका डिप्रेशन में थी।

वह हमेशा एक ही बात कहती थी कि बेटे के बाद उसे भी मौत को गले लगाना है। पिछले एक सप्ताह के अंदर बेटे की मौत के गम में दूसरी महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

सरस्वती नगर में नीतू (38वर्ष) पत्नी अजय दीक्षित का मायका है। अजय दीक्षित पुणे में जॉब करते हैं। 6 माह पूर्व इनके 10 वर्षीय बेटे की मौत हो गई थी। बेटे की मौत का उन्हें गहरा सदमा लगा था, जिससे वे कई दिनों से डिप्रेशन में थीं। वे परिजनों से एक ही बात कहती थीं कि बेटे के बगैर वे जिंदा नहीं रह सकतीं।

नीतू की मानसिक स्थिति को देखते हुए घरवाले उन्हें अकेला नहीं छोड़ते थे। रात में उनकी मां नीतू को अपने कमरे में सुलाती थीं। लेकिन शुक्रवार की दोपहर को मौका मिलते ही नीतू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने पड़ताल के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट को भी मौके पर बुलाया। पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए जांच कर रही है। नीतू से पहले बेटे की मौत की गम में जनकगंज थाना क्षेत्र में एक मां ने और फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार