enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विदिशा : मुख्य सचिव द्वारा व्हीसी के माध्यम से समीक्षाаа

विदिशा : मुख्य सचिव द्वारा व्हीसी के माध्यम से समीक्षाаа

विदिशा(ईन्यूज एमपी)-а मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने मंत्रालय के व्हीसी कक्ष में परख कार्यक्रम के तहत निहित बिन्दुओं की समीक्षा आज की। उनके द्वारा मुख्यतः शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अलावा नीति आयोग के मापदण्डों पर खरे नही उतरने के कारणों की जानकारियां प्राप्त की। व्हीसी कक्ष में इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव भी मौजूद थे।а

ааа कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में कलेक्टर अनिल सुचारी, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ दीपक आर्य, अपर कलेक्टर एचपी वर्मा, एसडीएम रविशंकर राय के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।а
ааа व्हीसी के माध्यम से ग्र्राम स्वराज अभियान के तहत तिथिवार क्रियान्वित विशेष गतिविधियों के अलावा भारत सरकार के द्वारा अभियान अवधि में जिन पांच-पांच ग्रामों का चयन योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ प्रदाय करने हेतु चयनित किया गया है। उन ग्रामों में विगत 14 अपै्रल से अब तक सम्पादित किए गए कार्यो की जानकारियां प्राप्त की गई।
ааа मुख्य सचिव सिंह ने नीति आयोग के मापदण्डों पर प्रदेश के जो आठ जिले खरे नही उतरे है उनमें विगत पांच वर्षो में क्या-क्या नवाचार किया गया है ताकि पैमाने इत्यादि कार्यो की समीक्षा प्रधानमंत्री द्वारा स्वंय प्रदेश के मण्डला जिले के प्रवास दौरान की जाएगी। इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं प्रस्तुतिकरण इत्यादि के संबंध मुख्य सचिव द्वारा विशेष मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले से कम से कम पांच-पांच स्लाइड तैयार कराई जाए का प्रस्तुतिकरण समीक्षा बैठक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले से संबंधित कोई सुझाव देना चाहते है तो पहले राज्य शासन के ध्यान में अवश्य लाएं।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░