enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भाजयुमो विदिशा ने निकाली विशाल रैली...बाबा साहेब को किया याद...

भाजयुमो विदिशा ने निकाली विशाल रैली...बाबा साहेब को किया याद...

विदिशा(ईन्यूज एमपी)- संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के मौके पर विदिशा शहर में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विशाल वाहन रैली निकाली, इस मौके पर जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह रघुवंशी के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता वाहन के साथ शहर के मुख्य मार्गों से निकले।

बाबा साहेब की जयंती के मौके पर जहां देशभर में धूमधाम से कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ वहीं विदिशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में अलग ही जोश देखने को मिला, यहां सुबह से ही भारी संख्या में कार्यकर्ता पीतल मील चौराहे स्थित डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए। जहां जिला अध्यक्ष बलवीर सिंह रघुवंशी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वाहनों पर सवार होकर कार्यकर्ताओं के साथ शहर के मुख्य मार्गोंसे निकले। इस मौके पर बीजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Share:

Leave a Comment