enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रसोइयों की सरकार को चेतावनी मानदेय बढ़ाओ नहीं तो खाना बंद...

रसोइयों की सरकार को चेतावनी मानदेय बढ़ाओ नहीं तो खाना बंद...

बैतूल(ईन्यूज एमपी)-स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाने वाली स्व सहायता समूह की महिलाओं ने शिवराज सरकार को चेतावनी दी है कि रसोइयों का मानदेय नहीं बढ़ाया तो वह मध्यान्ह भोजन बनाना बंद कर देंगे। अटल सेना के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय रसोईया महिला स्व सहायता संघ की सैकड़ों महिलाएं बैतूल पहुंची अपनी मांगों को लेकर गुरुवार शाम 4:00 बजे विभिन्न मार्गो से होती हुई विशाल रैली निकाली। रसोइयों की मांग कि 1000 मानदेय बढ़ाकर ₹4500 प्रतिमाह किया जाए, महंगाई को देखते हुए प्रति विद्यार्थी का खर्च बढ़ाया जाए।


मध्यान्ह भोजन में कार्यरत महिलाओ को निशुल्क फायर बीमा, हर महा वेतन एवं वर्ष में 2 जोड़ी ड्रेस दी जाए। 3 वर्ष से पूर्व मध्यान भोजन में कार्यरत समूह की महिलाओं को स्थाई किया जाए। महिलाओं का कहना है कि इतने कम मानदेय में जीवन व्यापन करना मुश्किल हो गया है। महिलाओं ने कहा कि उनकी मांग नहीं मानी तो वे मध्यान्ह भोजन का काम बंद कर देंगे। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

Share:

Leave a Comment