हरदा-/टिमरनी(ईन्यूज एमपी)- किसान सम्मान यात्रा के चतुर्थ दिवस दिनाँक 8अप्रैल 2018 को टिमरनी विधानसभा में किसान सम्मान यात्रा प्रातः 10 बजे बघवाड, 10:30 बजे रायबोर 11: बजे छिदगाव मेल, 12 बजे पिपल्या,1बजे धोलपूर में किसान सभा का आयोजन किया गया । तत्पश्चाच उन्द्राकच्छ, भादूगांव, बरूड़घांट, उसकल्ली, कपासी व टेमागांव पहुंची। इस यात्रा में किसान सम्मान यात्रा के सह प्रभारी आशोक पाराशर, किसानमोर्चा मंडल अध्यक्ष गोरधन रांडू, मंडी अध्यक्ष बृजमोहनछापरे, विजय सिंह पंवार यात्रा मीडिया प्रभारी विकास बावने, नन्दू यादव सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस किसान सम्मान यात्रा में किसानों ने सम्मलित होकर सभाओं को सफल बनाया। ग्राम भादूगांव में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह सावनेर ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में मप्र के किसानों ने प्रदेश को 5 बार किसान कर्मण अवार्ड दिलवाया है। ये हमारे किसानों की प्रगति के संकेत हैं। मप्र सरकार भी किसानों के हित में कई कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होनें कार्यकर्ताओं से भी कहा कि गरीबों व किसानों के हितार्थ कार्य करें ताकि हमारे प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने साकार हो सकें।