भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने भारत नेपाल मैत्री के नये युग का सूत्रपात किया हैं। दिल्ली से काठमांडू सीधी रेल सेवा से जुड़ेगा। भारत ने जिस तरह नेपाल में सड़क, रेल और जल मार्गों के विकास का संकल्प लिया है। नेपाल के प्रधानमंत्री श्री ओली ने अभिभूत होकर कहा कि अब नेपाल का विकास तेजी से होगा। उसका भारत के माध्यम से समुद्री मार्ग भी खुलेगा जिससे नेपाल की वाणिज्यिक संभावनाए धरातल पर आयेगी।
उन्होंने ने कहा कि नेपाल भारत की बीच दूरियां कम करके भारत ने विश्वास दिलाया कि नेपाल में लोकतंत्र के सशक्तिकरण के लिए हर संभव सहायता दी जायेगी। समृद्ध नेपाल भारत के हित में होगा। नेपाल के प्रधानमंत्री श्री ओली ने भारत नेपाल के रिश्तों को बुलंदी पर पहुंचाने का संकल्प दोहराया। इन रिश्तों में आये माधुर्य का संकेत इस बात से भी मिलता है कि प्रधानमंत्री का पद संभालने के पश्चात् ओली ने अपने विदेश दौरे के क्रम में भारत की ओर रूख किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार किया। उनके साथ एक शिष्ठ मंडल भी भारत आया जिसने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की दिशा में हाथ बढ़ाया है।
श्री चौहान ने कहा कि जिस तरह से भारत ने नेपाल में परिवहन क्रांति का विगुल फूंका है वह चीन के लिये एक संकेत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दोहराया कि भारत का मिशन ��सबका साथ-सबका विकास�� विश्व में मैत्री विस्तार का स्पष्ट पैगाम है। इससे परस्पर समृद्धि का द्वार खुलेगा। ईष्र्या, की नहीं सहयोग की सकारात्मक मानसिकता से विश्व में शांति का वातावरण बनेगा। नेपाल-भारत के सांस्कृतिक संबंधों का लंबे इतिहास को सशक्त चिरस्थाई बनाना परस्पर हित में है।