enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश किसान का बल शिवराज और कमल के नारों के साथ किसान सम्मान यात्रा विधानसभा क्षेत्रों मे प्रारंभ

किसान का बल शिवराज और कमल के नारों के साथ किसान सम्मान यात्रा विधानसभा क्षेत्रों मे प्रारंभ

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, किसान नेताओं की मौजूदगी में समारोहपूर्वक किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ हुई। कार्यक्रम में भगवान बलराम का पूजन कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया गया। किसानों ने प्रदेश सरकार की किसान नीतियों की तारीफ करते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त कर किसान का बल शिवराज और कमल के नारे लगाये। विधानसभा क्षेत्रो मे विधायकगणों ने यात्रा का नेतृत्व किया। जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के विधायक नहीं है, वहां पर पार्टी एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, निगम मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेतागणों ने किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की।

मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने बताया कि 13 शहरी क्षेत्रों एवं ग्वालियर, चंबल संभाग के 4 जिलों ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना और दतिया को छोड़कर 197 विधानसभाओं में भव्यता के साथ किसान सम्मान यात्रा प्रारंभ हुई। 15 अप्रैल तक यात्राएं विधानसभाओं में भ्रमण कर उन्नत किसानों का सम्मान करेगी।

प्रदेश शासन के वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार ने सांची के दिवानगंज से यात्रा की शुरूआत कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि लागत खर्च पर 50 प्रतिशत मुनाफा जोड़कर किसानों को उसकी उपज के लिए समर्थन मूल्य दिए जा रहें है। जबकि कांग्रेस के समय खेती घाटे का सौदा बनी हुई थी। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम से केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाएं किसानों की चैपाल तक पहंुचेगी और उन्नतशील किसानों का सम्मान होगा।

प्रदेश शासन के कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने बालाघाट के कनकी भैरवी से यात्रा की शुरूआत करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में किसानों के कल्याण के लिए जितने ऐतिहासिक निर्णय हुए है, उतने देश के किसी भी प्रांत में नहीं हुए। किसानों की दिन रात मेहनत और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को लगातार 5 बार कृषि कर्मण पुरस्कार मिला है। किसान सम्मान यात्रा के माध्यम किसान मोर्चा प्रदेश का मान बढ़ाने वाले किसानों का सम्मान कर रहा है।

प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोटिया, मोर्चा के प्रदेश सह कार्यालय मंत्री हिम्मत डांगी, जिला अध्यक्ष हेमंत हरित, विधायक दिलीप परिहार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य करण सिंह परमार, यात्रा प्रमुख महेंद्र भटनागर, नपा अध्यक्ष पप्पू जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष अवन्तिका जाट आदि अनेक किसान पदाधिकारी ने शुभारंभ किया व किसानों का सम्मान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक रामेश्वर शर्मा ने हुजूर विधानसभा के कालापानी से किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बैलगाडी से सम्मान समारोह तक अतिथि पहुंचे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में आज प्रदेश का किसान खुशहाल है। विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना में आज प्रदेश का किसान महती भूमिका निभा रहें है। शिवराज सरकार ने किसान बंधुओं को शक्तिशाली बनाया है। पूर्व में अतिथियों ने भगवान बलराम एवं बैलगाड़ी की पूजा कर उन्नतशील किसानों का सम्मान किया। इस अवसर पर मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अशोक मीना, जिला शहर अध्यक्ष श्री नर्मदा यादव, श्री हरिनारायण पटेल, श्री बी.एस.वाजपेयी सहित बडी संख्या में पार्टी एवं मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णुदत्त शर्मा ने रीवा जिले की मनगवां विधानसभा के मरहीमुंडीला गांव से किसान सम्मान यात्रा की शुरूआत की। यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा सरकार किसानों के लिए उनका साहस और सम्मान है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प व्यक्त किया है। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान साकार करने का काम कर रहें है। गेहूं का समर्थन मूल्य 2 हजार रूपए प्रति क्विंटल करके श्री शिवराजसिंह चौहान ने किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिया है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व विधायक श्री पांचूलाल प्रजापति सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री बंशीलाल गुर्जर ने सुवासरा विधानसभा शक्करखेड़ा गांव में उन्नत किसानों का सम्मान कर किसान यात्रा का शुभारंभ किया। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के समय देश की जीडीपी में किसानों की आमदनी का हिस्सा 60 प्रतिशत था जो कि कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण 2014 तक केवल 14 प्रतिशत ही रह गया। 2004-05 में यूपीए के समय गेहूं का समर्थन मूल्य 640 रूपए था जो आज मध्यप्रदेश सरकार ने 2 हजार प्रति क्विंटल कर दिया है। जो कि तत्कालीन यूपीए सरकार से तीन गुना अधिक है। कांग्रेस की सरकार ने खेती को नुकसान का धंधा बना दिया। आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के लिए खेती लाभ का धंधा साबित हुई है।

सीहोर जिले के इच्छावर एवं सीहोर विधानसभा में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत, जनअभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र गौतम, पूर्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, सीहोर विधायक श्री सुरेश राय एवं जिला अध्यक्ष श्री सीताराम यादव ने किसान सम्मान यात्रा का शुभारंभ किया। श्री रावत ने कहा कि किसान खेती को व्यवसाय के बजाए अपना धर्म समझकर करता है। देश के विकास में किसानों का योगदान बहुमूल्य है और इसी भावना के साथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में किसान मोर्चा किसान सम्मान यात्रा निकाल रहा है। इस यात्रा के माध्यम से गांव के उन्नत किसानों का सम्मान किया जा रहा है। केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों एवं निर्णयों से किसानों को रूबरू कराने का काम यह यात्रा कर रही है।

अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र पटेल ने छिंदवाडा में किसान सम्मान यात्रा में किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि प्रदेश में शिवराजसिंह चौहान सरकार ने किसानों की पीड़ा को समझा है और अन्नदाता के परिश्रम और लोक सेवा कार्य को लाभकारी बनाने का बीड़ा उठाया है। अन्नदाता के सक्रिय सहयोग से ही प्रदेश कृषि कर्मण अवार्ड से पांच बार सम्मानित हुआ है। इससे प्रदेश की गरिमा बढ़ी है। मध्यप्रदेश कृषि उत्पादन में देश विदेश में एक कीर्तिमान गढ़ने वाले राज्य के रूप में पहचाने जाने लगा है।

Share:

Leave a Comment