भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र की 3 मंडल अरेरा मंडल, बरखेड़ी मंडल, चैक मंडल की बैठक आज एमपी नगर स्थित जोन 2 में संपन्न हुई। बैठक को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व भोपाल जिले के प्रभारी उमाकांत शर्मा ने मंडल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन से मतदाताओं को जोड़ने और सरकार की योजनाओं का बूथ स्तर तक पहुंचाना हम सब की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मंडल से लेकर पन्ना प्रभारी तक को प्राणपण से जुटना है। श्री शर्मा ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर रखते हुए चुनाव प्रबंधन बूथ समितियांे पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करना हम सब की जिम्मेदारी है। जिससे प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बने। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह ने की। इस अवसर पर अरेरा मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, चौक मंडल अध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, बरखेड़ी मंडल अध्यक्ष महेश शाक्य, जिला महामंत्री विकास विरानी अशोक सैनी, पूर्व विधायक शैलेंद्र प्रधान, जिला मंत्री सुधीर जाचक, राजेंद्र गुप्ता, भगवत रघुवंशी, निखिलेश मिश्रा, पप्पू विलास, सीमा सिंह सहित बूथ प्रभारी, मंडलों के पदाधिकारीगण, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक उपस्थित थे।