भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों, जिला/शहर इकाईयों की अध्यक्षों की बैठक राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, में संपन्न हुई। बैठक में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री और मप्र की प्रभारी ओनिका मेहरोत्रा बतौर मुख्य अतिथि के रूप मंे उपस्थित थी, बैठक की अध्यक्षता मप्र महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मांडवी चौहान ने की। बैठक में संगठन प्रभारी महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, सविता दीवान, आभासिंह तथा विभा पटेल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थी। बैठक में श्रीमती मेहरोत्रा ने उपस्थित महिला कांग्रेस नेत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि सन्निकट विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश में महिलाओं की महती भूमिका रहेगी। महिलाऐं पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों और भाजपा सरकार की किसान विरोधी, जनविरोधी, महिला अत्याचार, गरीबों पर जो अत्याचार और जुल्म ढा रही है, भाजपा राज में पिछले 14 साल से महिलाओं के साथ जो ज्यादती हो रही है, फिर भी सरकार निकम्मी बनी हुई है, उसके कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, उसका हम सब महिलाओं को एक साथ खड़े होकर मुकाबला करना होगा। हमें भाजप सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए सड़कों पर उतरना होगा। मांडवी चौहान ने महिला कांग्रेस की समस्त पदाधिकारियों का आव्हान करते हुए कहा कि हम सब मिलकर भाजपा राज में हो रहे महिला अत्याचार को समाप्त करने के लिए कृत संकल्पित हैं, प्रीति रघुवंशी को न्याय दिलाकर रहेंगे। महिला कांग्रेस ने आज मंत्री रामपालसिंह के बंगले के अंदर घुसकर मुख्यमंत्री एवं मंत्री का पुतला फूंका। बैठक में विधानसभा अनुसार मंडलम्, सेक्टर बौर बूथ कमेटियों के गठन के संबंध में भी विचार-विमर्श सहित आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी की गई। बैठक में महिला कांग्रेस की प्रदेश पदाधिकारियों ममता पांडे, कार्यालय प्रभारी गीता मिश्रा, संतोष कंसाना, जयश्री हरिकरण, चंद्रा सरवटे, निदा खान, प्रेमलता सैनी, भारती बाथम, बरखा भटनागर, रीता वैश्य, पूर्णिमासिंह, आरती भदौरिया सहित जिला/शहर महिला कांग्रेस अध्यक्षों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। बैठक में महिला कांग्रेस द्वारा आगामी दिनों में किया गया।