enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भारत की सुरक्षा, मीडिया, विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका पर दो दिवसीय मंथन कल से,दो दिवसीय मीडिया महोत्सव में जुड़ेगे देश भर के विशेषज्ञ

भारत की सुरक्षा, मीडिया, विज्ञान एवं तकनीक की भूमिका पर दो दिवसीय मंथन कल से,दो दिवसीय मीडिया महोत्सव में जुड़ेगे देश भर के विशेषज्ञ

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर देश भर के पत्रकार, लेखक और बुद्धिजीवियों का जमावड़ा भोपाल में हो
रहा है। 31 मार्च और 1 अप्रैल को देश के इस सबसे बड़े मीडिया महोत्सव में राष्ट्रीय सुरक्षा के हर पहलू
पर चर्चा होगी। साहित्य को लेकर देश में अलग-अलग साहित्य सम्मेलन होते हैं। लेकिन, मीडिया का
ऐसा कोई महोत्सव देश में नहीं होता है। इसी को ध्यान में रखकर मीडिया महोत्सव की संरचना बनाई
गई है। इसमें कोशिश यही होगी कि राष्ट्रीय सुरक्षा के हर पहलू पर चर्चा हो सके। राष्ट्रीय सुरक्षा हाल के
समय में बड़ी चिन्ता बना हुआ है। मीडिया में इसे लेकर सनसनी होती है लेकिन, गम्भीर चर्चा कम ही
दिखती है। इसीलिए राष्ट्रीय सुरक्षा के हर पहलू पर देश के हालात और उसे लेकर मीडिया की दृष्टि क्या
है और क्या होना चाहिए, इस पर 2 दिनों तक गम्भीर चर्चा होना है। इस कार्यक्रम में देश के लगभग
हर राज्य का प्रतिनिधित्व होगा।
राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच एवं स्पंदन के बैनर तले आयोजित देश के पहले मीडिया महोत्सव की
शुरुआत राजधानी के मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधोगिकी परिषद परिसर नेहरू नगर में संघ के वरिष्ट
प्रचारक इन्द्रेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में होगी। उद्घाटन सत्र में भारत की सुरक्षा और मीडिया की
जिम्मेवारी विषय पर आयोजित परिचर्चा में प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री उमाशंकर गुप्ता,
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, जनसत्ता के संपादक मुकेश भारद्वाज अपने विचार रखेंगे |
इसी कड़ी में पुलिस महानिदेशक ऋषि शुक्ला , डॉ. मनोज कुमार पटेरिया, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी
अनुराधा शंकर सिंह भी भारत की सुरक्षा मीडिया, विज्ञान और बदलती साइबर तकनीक पर अपने विचार
रखेंगे | कार्यक्रम आयोजन के अध्यक्ष एस के राउत ने बतया की उदघाटन सत्र के बाद द्वितीय
विमर्श सत्र में भारत की सुरक्षा और मीडिया की भूमिका विषय पर वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर,
जनसत्ता के संपादक मुकेश भारद्वाज, संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव,
पाञ्चजन्य के सम्पादक हितेश शंकर, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता और जनसंचार
विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति बृजकिशोर कुठियाला, वरिष्ठ पत्रकार कमल दीक्षित अपने विचार
रखेंगे |
महोत्सव के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अभ्यागत होंगे | दो सत्रों
में महिला एवं बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस अध्यक्ष के रूप में उपस्थित होंगी | राष्ट्रीय

सुरक्षा की राजनीति : दलों की दृष्टि और मीडिया का रवैया विषय पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता
प्रियंका चतुर्वेदी वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी | महोत्सव के पूर्ण आहुति सत्र को मध्यप्रदेश की
राज्यपाल श्रीमती आनंदी बेन पटेल और वरिष्ठ सामाजिक एवं राजनितिक विचरक के एन
गोविन्दाचार्य सम्बोधित करेंगे |

Share:

Leave a Comment