enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कर्मचारियों की रिटायरमेंट में 2 वर्ष की वृद्धि से कर्मचारी जगत में उत्साहः चौहान

कर्मचारियों की रिटायरमेंट में 2 वर्ष की वृद्धि से कर्मचारी जगत में उत्साहः चौहान

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमारसिंह चौहान ने सरकारी अधिकारी व कर्मचारी के रिटायरमेंट उम्र 60 से बढ़ाकर 62 वर्ष करने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा को कर्मचारी जगत के लिए ऐतिहासिक निर्णय बताया है। श्री चैहान ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का आभार माना हैऔर सरकारी सेवाओं में लगे कर्मियों को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश 2003 के पूर्व बीमारू राज्य के श्रेणी में आता था। स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के साथ प्रदेश के हर वर्ग की भागीदारी है। मध्यप्रदेश सरकार ने युवा, महिला, किसान सहित हर वर्ग के हितों की चिंता की है। कर्मचारी कल्याण की दिशा में भी मध्यप्रदेश सरकार ने समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए है। प्रदेश में शासकीय अधिकारी, कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को 60 से 62 वर्ष बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को तोहफा दिया है। देश में चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं की उपयोगिता जीवनकाल की वृद्धि ने साबित कर दिया है। ऐसे में सरकारी सेवा में लगे व्यक्तियों के सेवाकाल को 60 वर्ष से 62 वर्ष किया जाना सामयिक पहल है।

Share:

Leave a Comment