enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश परिवहन विभाग को रिकाॅर्ड 2812 करोड़ रूपये राजस्व मिला...

परिवहन विभाग को रिकाॅर्ड 2812 करोड़ रूपये राजस्व मिला...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- परिवहन विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 में 28 मार्च तक ही निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त कर लिया है। वर्ष 2017-18 में लक्ष्य 2800 करोड़ रूपए के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा दिनांक 28 मार्च को ही 2812 करोड़ रूपए अधिक राजस्व प्राप्त किया है।


उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013-14 में 1598 करोड रूपए, वर्ष 2014-15 में 1864 करोड़ रूपए, वर्ष 2015-16 में 2073 करोड रूपए़, वर्ष 2016-17 में 2300 करोड़ रूपए और वर्ष 2017-18 में 2812 करोड़ रूपए राजस्व प्राप्त कर उपलब्धि दर्ज की है।


क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अषोक नगर, गुना, पन्ना, शहडोल, सीधी और उमरिया द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त कर सराहनीय कार्य किया है। सीधी जिले ने सर्वाधिक राजस्व लगभग 53 प्रतिषत अधिक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त षहडोल जिले द्वारा क्रमश: 50 प्रतिषत, पन्ना जिले द्वारा 48 प्रतिषत, अषोक नगर 45 प्रतिषत, गुना 45 प्रतिषत व उमरिया जिले द्वारा 44 प्रतिषत अधिक राजस्व हासिल किया है। गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह द्वारा परिवहन आयुक्त डाॅ षैलेन्द्र श्रीवास्तव के अथक प्रयासों से रिकाॅर्ड राजस्व अर्जित करने पर विभागीय समस्त अधिकारी /कर्मचारियों को बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Share:

Leave a Comment