enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 11 अप्रैल से प्रदेशभर में निकलेगी आम आदमी पार्टी की यात्रा...

11 अप्रैल से प्रदेशभर में निकलेगी आम आदमी पार्टी की यात्रा...

भोपाल(ईन्यूज एमपी)-आम आदमी पार्टी ने बुधवार को एक महीने की प्रदेश स्तरीय किसान बचाओ, मध्य प्रदेश बचाओ यात्रा का ऐलान किया है। यह यात्रा 11 अप्रैल को मंदसौर से शुरू होगी और 12 मई को सूखी सेवनिया के रास्ते भोपाल पहुंचेगी। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल के नेतृत्व में आप की किसान बचाओ, मध्य प्रदेश बचाओ यात्रा प्रदेश के सभी जिलों से होकर गुजरेगी और इस दौरान प्रति दिन दो नुक्कड़ सभाएं और एक जनसभा होगी। यह जानकारी आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश संयोजक आलोक अग्रवाल ने दी। प्रेस वार्ता के दौरान यात्रा के विभिन्न पड़ावों की जानकारी प्रोजेक्टर के माध्यम से दी गई। इसमें बताया गया कि किस तारीख को किस मार्ग से होकर यात्रा गुजरेगी और रात्रि विश्राम कहां होगा। इस मौके पर प्रदेश सचिव दुष्यंत दांगी, प्रदेश संगठन सचिव पंकज सिंह, आईटी सेल के प्रमुख जितेन्द्र राजाराम एवं अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगी यात्रा
प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने कहा कि 11 अप्रैल को पिपलिया मंडी में सुबह 11 बजे सभा के जरिये किसान बचाओ, मध्य प्रदेश बचाओ यात्रा की शुरुआत होगी। इसके बाद मंदसौर में प्रेस वार्ता और सभा का आयोजन किया जाएगा और फिर यात्रा जावरा की ओर कूच करेगी, जहां रात 8 बजे किसान चौपाल जमेगी। यह सिलसिला 12 अप्रैल को सैलाना, रतलाम, झाबुआ, 13 अप्रैल को धार पहुंचेगा और 14 अप्रैल को अंबेडकर दिवस सम्मेलन के मौके पर यात्रा महू पहुंचेगी। इसी तरह 17 अप्रैल को शुजालपुर, आगर, उज्जैन में सभाएं होंगी। 18 अप्रैल को देवास, इंदौर में, 19 अप्रैल को कसरावद और खरगोन में, 20 अप्रैल को खंडवा/ बुरहानपुर में, 21 अप्रैल को बैतूल में, 22 अप्रैल को छिंदवाड़ा में, 23 अप्रैल को सिवनी और बालाघाट में, 24 अप्रैल को मंडला और डिंडोरी, 25 अप्रैल को शहडोल/अमरकंटक, 26 अप्रैल को सीधी/सिंगरौली, 27 अप्रैल को रीवा, 28 अप्रैल को सतना में, 29 अप्रैल को कटनी में, 30 अप्रैल को जबलपुर में, 1 मई को दमोह में, 2 मई को सागर में, 3 मई को टीकमगढ़ में, 4 मई को दतिया और भिंड में, 5 मई को मुरैना, 6 मई को ग्वालियर में, 7 मई को शिवपुरी और गुना में, 8 मई को राजगढ़ में, 9 मई को सीहोर और होशंगाबाद में, 10 मई को पुन: होशंगाबाद में आम आदमी पार्टी की यात्रा किसानों के बीच पहुंचेगी।
11 मई को यह यात्रा रायसेन और विदिशा से होते हुए 12 मई को सूखी सेवनिया होते हुए भोपाल की और कूच करेगी। भोपाल में जनसभा कर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।

क्यों निकाली जा रही है यात्रा
श्री अग्रवाल ने बताया कि तीन चरणों में प्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं में चलाई गई बदलेंगे मध्य प्रदेश संकल्प यात्रा के दौरान आम आदमी पार्टी ने पाया कि प्रदेश भर में किसान मुश्किल में हैं। वे आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। इसलिए किसान चाहते हैं कि यह जो अलग-अलग आवाजें है, इन्हें एक किया जाए। इसके लिए किसानों ने आम आदमी पार्टी में भरोसा जताया है और ऐसे में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में चल रहे किसानों के आंदोलन को एकसूत्र में बांधना पार्टी की जिम्मेदारी है। इसलिए यह यात्रा शुरू की जा रही है ताकि किसानों की आवाज को एक किया जा सके। हम सरकार के समक्ष किसानों की मांगों को रखेंगे।
ग्रामीण युवाओं को लेंगे साथ
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान ग्रामीण युवाओं की प्रदेश की सत्ता में भूमिका निर्धारित करने की रूपरेखा बनाई जाएगी। आज ग्रामीण युवा के पास न तो रोजगार है, और उसकी खेती भी खत्म करने की साजिश की जा रही है। ऐसे में जरूरी है कि ग्रामीण युवाओं की सत्ता में सीधी भागीदारी हो और वह सत्ता परिवर्तन के लिए आगे आए। आम आदमी पार्टी युवाओं के बीच जाकर उनके संघर्ष को तेज करने में साथ देगी और उनके भविष्य को मजबूत बनाने में सहयोग
किसानों का पूरा कर्ज माफ करे सरकार
किसानों की बेहतरी के लिए आम आदमी पार्टी के नजरिये पर पूछे गए सवाल के जवाब में श्री अग्रवाल ने बिंदुवार जानकारी देते हुए प्रमुख मांगों को सामने रखा। जो इस तरह हैं-
1- किसानों के सभी कर्ज बिना किसी शर्त के माफ किए जाएं।
2- प्रदेश में स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए और रिपोर्ट की सिफारिश के मुताबिक फसल की लागत का डेढ़ गुना मूल्य किसानों को दिया जाए।
3- फसल खराब होने की सूरत में दिल्ली सरकार की तर्ज पर प्रति एकड़ 20 हजार रुपए मुआवजा दिया जाए।
4- किसानों को कम से कम 18 घंटे बिजली मुहैया कराई जाए, जो मौजूदा दर से आधी कीमत पर उपलब्ध कराई जाए।
5- समय पर बुआई के लिए उर्वरक आदि की भी समुचित व्यवस्था की जाए।

Share:

Leave a Comment