enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विदिशा कलेक्टर के एक सख्त आदेश से ग्रामीणों की बुझी प्यास...

विदिशा कलेक्टर के एक सख्त आदेश से ग्रामीणों की बुझी प्यास...

विदिशा (ईन्यूज एमपी)- जिले का प्रशासनिक मुखिया कलेक्टर होता है यह बात तो सभी जानते हैं लेकिन आम तौर पर छोटी-छोटी समस्याओं पर बड़े अधिकारियों की नजर कम ही पड़ती है।

विदिशा कलेक्टर अनिल सुचारी जरा हटके हैं, इनकी नजरों में छोटी समस्या आने पर तुरंत ही निराकरण होता है और उनकी यही आदत आम आदमी का मन मोह लेती है। ऐसा ही एक मामला जिले के ग्यारसपुर अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम पुरागुंसाई में पेयजल की समस्या काफी दिनों से थी जिससे ग्रामीण परेशान थे , जिसकी जानकारी कलेक्टर अनिल सुचारी के संज्ञान में आने पर उन्होंने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को पेयजल की समस्या का शीघ्र हल करने के निर्देश दिए थे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री गौरव सिंघई ने बताया कि ग्राम पुरागुंसाई में क्रियाशील हेण्ड पंप में सिंगल फेस की मशीन डालकर स्पॉट पर पानी देने का कार्य शुरू किया जा चुका है जिससे क्षेत्र की पेयजल जैसी समस्या का त्वरित निदान किया गया है।

एक लाख से अधिक का पंजीयन- कलेक्टर अनिल सुचारी के मार्गदर्शन में असंगठित श्रमिको का पंजीयन कार्य जिले में सतत जारी है। आज दिनांक तक जिले में एक लाख तीस हजार 32 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन कर ऑन लाइन पोर्टल पर दर्ज करने की कार्यवाही की गई है। प्रदेश में पंजीयन कार्य के संबंध में विदिशा जिला तीसरे स्थान पर है।

Share:

Leave a Comment