enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सीधी: संजय दुबरी टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा...

सीधी: संजय दुबरी टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा...

सीधी(ईन्यूज एमपी)- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के बाघों के कुनबे में बढोत्तरी हुई है पन्ना टाईगर रिजर्व से एक बाघिन पी-213 -33 को 25 मार्च को पन्ना पार्क प्रबंधन के चिकित्सक एवअन्य कर्मचारियों की टीम बेहोश कर सुबह 9.30 बजे संजय दुबरी टाइगर रिजर्व सीधी के लिए रवाना किया गया था सतना से पहले संजय दुबरी टाइगर रिजर्व की टीम जिसका नेतृत्व डॉ.अभय सेंगर ने किया। सेंगर के अलावा टीम में मार्तण्य सिंह मरावी और तीन सहयोगी कर्मचारी शामिल हुए।

बघिन को पन्ना टाईगर रिजर्व के दल से प्राप्त कर शाम संजय दुबरी टाइगर रिजर्व परिक्षेत्र के कजरा स्थित टाइगर बाडे में लाया गया।रास्ते में मुकुन्पुर और ब्यौहारी में बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। चमराडोलमोड से क्षेत्र संचालक विन्सेट रहीम, मझौली उप मंडल अधिकारी बरत सिंह गौर द्वारा संजय दुबरी टाइगर रिजर्व द्वारा दोनों टीमों की उपस्थिति में बाघि को बाडे में छोड़ा गया।

इस दौरान संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक , उप मंडल वन अधिकारी सीधी, मझौली, दुबरी,वस्तुआ,ब्यौहारी बफर, भारतीय वन्य जीव संस्थान के राजशेखर, संक्रषण चौधरी,कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
संजय दुबरी टाइगर रिजर्व में यह बाघिन कुनबा बढ़ाने में सक्षम है, शाहाकारी जीवों का शिकार भी कर सकती है।इस सफल अभियान के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक तथा मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक एवं वन्य प्राणी सलाहकार द्वारा संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Share:

Leave a Comment