enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने चौहान गृह ग्राम जैत में ग्रामवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह ने चौहान गृह ग्राम जैत में ग्रामवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह ग्राम जैत पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने 14 लाख 85 हजार की लागत से बने ग्राम पंचायत-भवन का लोकार्पण भी किया।

श्री चौहान ने सुबह कुल देवी-देवता तथा माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने जन-दर्शन के दौरान ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह एवं पुत्र कार्तिकेय चौहान भी उपस्थित थे।

Share:

Leave a Comment