कर्नाटक (ई न्यूज़ एमपी )- कर्नाटक मेंआज हासन के करेकेरे में हुई बस दुर्घटना में 8 लोग मारे गए हैं जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इस बस में 43 यात्री सफर कर रहे थे। कर्नाटक राज्य परिवहन की यह बस सड़क किनारे एक झील में गिर गई थी। ड्राइवर और कंडक्टर सहित पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और जबकि तीन गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। यह दुर्घटना देर रात साढ़े तीन बजे घटित हुई जब केएसआरटीसी की वॉल्वो बस बेंगलुरु से धर्मस्थल जा रही थी। बस बेंगलुरु से रात पौने बारह बजे के करीब चली थी। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।केएसआरटीसी अधिकारियों का कहना है कि बस अनियंत्रित होने के कारण यह दुर्घटना हुई।