भोपाल ( ईन्यूज़ एमपी ) - इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति रविवार को मनाई जाएगी। इससे पहले 2001 में रविवार को संक्रांति आई थी। रविवार का कारक ग्रह सूर्य है और संक्रांति भी सूर्य देव का ही पर्व है। इस कारण 2018 की मकर संक्रांति का महत्व और अधिक बढ़ गया है। सूर्य जब धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण होगा। पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। सूर्य देव के महापर्व मकर संक्रांति पर दान-पुण्य और पवित्र नदी में स्नान करने की परंपरा है। इन दिन किए गए पूजा-पाठ से सभी दुखों से मुक्ति मिल सकती है। ज्योतिष के अनुसार इस संक्रांति पर राशि अनुसार दान करने से कुंडली के दोषों दूर होते हैं और सभी बाधाएं खत्म हो जाती है। जानिए संक्रांति पर राशि अनुसार किन चीजों का दान करना चाहिए मेष-इस राशि के लोग दर्पण, मच्छरदानी, तिल का दान करें। वृष- ये लोग ऊनी वस्त्र और अनाज का दान करें। मिथन- इन लोगों को कंबल, तिल के लड्डू का दान करना चाहिए। कर्क- कर्क राशि के लोग साबूदाना, शहद का दान करें। सिंह- जिन लोगों की राशि सिंह है, वे लोग चने की दाल, घी का दान करें। कन्या- चादर और गर्म वस्त्रों का दान गरीबों को करें। तुला- ये लोग गुड़ तिल का तेल और चावल का दान करें। वृश्चिक-दूध, दही और तिल से बने व्यंजन का दान करें। धनु- इस राशि के लोग गाय को घास खिलाएं और हल्दी का दान करें। मकर- मकर राशि के लोग उड़द की दाल, सरसों तेल और राई का दान करें। कुंभ- जिनकी राशि कुंभ है, वे लोग काले तिल और तेल का दान करें। मीन- मीन राशि वाले इस दिन गेहूं, गुड़ और कंबल का दान करें।