दतिया (ईन्यूज़ एमपी )- मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र स्थानीय राजगढ चौराहे पर आयोजित गरीबों के वस्त्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का आयोजन व्यवसायी एवं समाजसेवी संतोष कटारे ने किया था। इस दौरान करीब 200 व्यक्तियों को वस्त्र वितरित किए। वस्त्र वितरण के दौरान जनंसपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि कड़ाके ठंड में गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों वृद्वों, असहायों को वस्त्र बाटना पुण्य का काम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जिनके पास जरूरत से अधिक वस्त्र हैं वो उनका दान कर पुण्य लाभ लें गरीबों के हित में आगे आए। जनसंपर्क मंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने पर संतोष कटारे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले 20 व्यक्तियों को जनसंपर्क मंत्री ने शॉल श्रीफल से सम्मानित किया गया। जनसंपर्क मंत्री डॉ. नारेत्तम मिश्र अल्प प्रवास पर भाण्डेर पहुंचे हालही में स्वर्गवासी हुए बृजकिशोर लिटोरिया के निधन पर उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिटोरिया चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित की। इस दौरान सर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, रूप सिंह सेंगर, बल्ले रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विनय यादव, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जीतू कमरिया, पंकज शुक्ला, जिला समन्वयक दिनेश उमरिया, मौलान तयैव खांन, राजेश चौहान, हीरू सिददकी, बल्देवराज बल्लू, मुकेश यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। वही वस्त्र वितरण में भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुदेला, पाठय पुस्तक निगम प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश नायक, सोना पाल मोगिया, कुमकुम रावत आदि उपस्थित रहे।