enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिये, एकात्म यात्रा........

धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिये, एकात्म यात्रा........

ग्वालियर ( ईन्यूज़ एमपी ) -एकात्म यात्रा पर मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, आदि गुरू शंकराचार्य की प्रतिमा हेतु धातु संग्रहण एवं जन जागरण अभियान के लिये एकात्म यात्रा एवं जन संवाद कार्यक्रम आज ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर होगा। कार्यक्रम को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया भी रहेंगे। एकात्म यात्रा आज पुरानी छावनी क्षेत्र से दोपहर 12 बजे ग्वालियर में प्रवेश करेगी। प्रवेश पर यात्रा का भव्य स्वागत किया जायेगा। कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि एकात्म यात्रा की सभी व्यवस्थायें पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शहर के 66 वार्डों से उपयात्रायें निकलकर कार्यक्रम में शामिल होंगीं। इसके साथ ही सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं की ओर से भी उपयात्रायें मुख्य समारोह में शामिल होंगीं। मुख्य कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तुत की जायेंगीं। नगर निगम ग्वालियर द्वारा जल विहार परिसर के इटालियन गार्डन में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित की गई है। इस प्रतिमा का अनावरण प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा किया जायेगा।

Share:

Leave a Comment